दुर्ग रेलवे स्टेशन से केंद्र आने के दो तरीके
- स्टेशन से सीधे धम्म केतु के लिए ऑटो लें (लगभग ₹300–350)।
- स्टेशन से बस स्टैंड तक ऑटो लें, वहाँ से राजनांदगाँव जाने वाली बस में बैठकर अंजोरा उतरें। अंजोरा से थनौद (धम्म केतु) के लिए ऑटो लें।
शिविर का समय
शिविर के पहले दिन दोपहर 2:00 बजे केंद्र पहुँचें।
समापन दिवस को शिविर सुबह 6:30 बजे समाप्त होता है।
साथ क्या लाएँ
- घड़ी (मोबाइल शिविर में जमा रहेगा)
- टॉर्च
- पानी की बोतल
- छाता (बरसात के मौसम में)
- टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, डिटर्जेंट, कपड़े सुखाने की क्लिप, कंघी, शैम्पू, तेल (यदि उपयोग करते हों)
- नियमित दवाइयाँ — पर्याप्त मात्रा में (आते समय expiry date अवश्य देख लें)
- महिलाओं के लिए दुपट्टा/चुन्नी (अनिवार्य)
- ढीले, सादे और शालीन कपड़े
न लाएँ: सुगंध/इत्र, स्प्रे, डिओडोरेंट; टाइट्स, लेगिंग्स, शॉर्ट्स, थ्री-फोर्थ पहनने की अनुमति नहीं है।
शिविर में आने से पहले अनुशासन संहिता अवश्य पढ़ें।
